पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डंगराहा ओपी के एएसआई को खदेड़ने वाले वायरल वीडियो पर कार्रवाई हुई है। पूर्णिया के प्रभारी एसपी सह अररिया एसपी अंजनी कुमार ने डंगराहा ओपी प्रभारी अमित कुमार एवं एएसआई रामदेव कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एएसआई पर मछली लदे वाहनों के चालकों का भयादोहन कर आमजनों के बीच पुलिस की छवि को धूमिल करने का आरोप लगा है। जिसको लेकर बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान के बयान पर बायसी थाना में एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जबकि डंगराहा ओपी प्रभारी अमित कुमार पर अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि डंगराहा ओपी में पदस्थापित एएसआई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में कुछ लोगो...