शाहजहांपुर, मई 23 -- रोजा। रोजा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि हथौड़ा बुजुर्ग में एक युवक द्वारा अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंच कर गांव निवासी अमन को एक अवैध तमंचे के साथ गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन को न्यायालय में पेश कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...