मधुबनी, जून 18 -- लौकही। नरहिया थाना पुलिस ने मारपीट के जारी वायरल वीडियो के आधार पर छजना गांव से दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार में छजना के रविकुमार और झारखंड रांची के सुजदे लखेन्द्र शामिल हैं। यह जानकारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी। बताया जाता है कि दोनों अभियुक्तों ने एक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति को अमानवीय तरीकों से मारपीट की। वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...