मोतिहारी, अप्रैल 21 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डीएवी बनकट मोड के समीप मारपीट का वीडियो वायरल मामले की जांच में नोट डबलिंग गिरोह का खुलासा हुआ है। नोट डबलिंग से जुड़े बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल दो संदिग्धों को डिटेन कर पुलिस पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमारी प्रियंका ने बताया कि जांच के दौरान नोट डबलिंग का मामला सामने आया है। रुपए के लेनदेन को लेकर चले विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। गिरोह से जुड़े बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसमें सफदर इमाम भी शामिल है।सफदर इमाम को उठा ले जाने की मिली थी सूचना : प्...