बगहा, जून 4 -- नरकटियागंज। सोशल मीडिया पर देशी कट्टे के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।धराए युवक की पहचान सोफ़वा वार्ड चार निवासी अब्दुल वफा के रूप में हुई है। हालांकि देशी कट्टे की बरामदगी नरकटियागंज -साठी मुख्य मार्ग के एक झाड़ी से की गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उसका सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद पुलिस की एक टीम बनाकर सोफवा गांव में छापेमारी की गई। जिसमें वीडियो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...