हमीरपुर, मई 16 -- कुरारा (हमीरपुर), संवाददाता। कुरारा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सिरफिरा मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर लड़कियों से शादी कराने की जिद करने लगा। वह जोर-जोर से कई लड़कियों के नाम लेता रहा। शोरगुल मचने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी समझाती रही। करीब पांच घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मनपसंद की लड़की से शादी कराने का आश्वासन देकर उसे उतारा गया। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लेकर सीएचसी में भर्ती कराया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।मौदहा यह भी पढ़ें- भतीजी की सहेली से प्यार, शादी की जिद कर टॉवर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक कस्बे के कुम्हरौडा निवासी नीतीश प्रजापति उर्फ गोलू की झलोखर गांव में ननिहाल है। न...