महोबा, जून 23 -- महोबा, संवाददाता। एक माह से मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगा जान दे दी। सुसाइड करने से पहले विवाहिता ने अपनी मौत का जिम्मेदार सास और बड़ी ननद को ठहराते हुए एक वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विवाहिता कह रही है कि मेरी खुदकुशी की वजह सास और बड़ी ननद हैं। इन्होंने ही मेरे पति के मन में जहर भरा.. जिससे वह मेरे दुश्मन बन गए। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस यह भी पढ़ें- जयनगर में नवविवाहिता ने मायके में लगायी फांसी, ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप ने बताया कि कुलपहाड़ के हटवारा वार्ड निवासी हरप्रसाद की पुत्री मनीषा की शादी 6 मार्च 2025 को अजय अनुरागी निवासी वृंदावनपुरम नारायण रोड...