महोबा, जून 3 -- महोबा, संवाददाता। कुलपहाड़ के सीओ का बैलगाड़ी चलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 24 सेकेंड के इस वीडियो में सीओ बैलगाड़ी पर सवार महिलाओं से बैलों के महत्व पर चर्चा करते हुए पुराने दिनों की बात कर रहे है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।बताया जा रहा है कि कुलपहाड़ सीओ रविकांत गौंड कार से एक मामले की विवेचना करने जा रहे थे। सड़क पर एक बैलगाड़ी खड़ी थी। इसमें महिलाएं बैठी थीं। महिलाओं ने बताया कि किसान किसी काम से गया है और उन्हें बैलगाड़ी हांकनी नहीं आती। यह भी पढ़ें- ड्यूटी में तैनात सीओ ने कार छोड़ बैलगाड़ी पर सवारी की इसपर सीओ कार से उतरकर बैलगाड़ी पर सवार हो गए। लगाम साधते हुए उन्होंने बैलगाड़ी को एक किराने कर दिया। इस दौरान सीओ ने बैलगाड़ी में सवार महिलाओं...