हमीरपुर, अप्रैल 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर असलहों संग प्रदर्शन करने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूटी पर केक रखा है और बाबा साहेब छपी टीशर्ट पहनकर एक युवक कट्टे से इसे काट रहा है। इसके बाद वह कट्टे से ही केक को अपने साथी को भी खिला रहा है। इस दौरान बैकग्राउंड में भौकाल छाप गाने भी बज रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहा वीडियो सुमेरपुर कस्बे का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बाबा साहब के पोस्टर का किशोर ने किया अपमान, लोगों में आक्रोश 32 सेकेंड के इस वीडियो में युवाओं का एक ग्रुप बर्थडे मनाता दिख रहा है। बताया जा रहा है को जो युवक कट्टे से केस काट रहा है, उसी का बर्...