बांदा, मार्च 15 -- बांदा, संवाददाता। फतेहगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का रिश्वत लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हेड कांस्टेबल रिश्वत लेने के बाद काम होने का भरोसा दे रहा है। वायरल वीडियो तीन माह पुराना बताया जा रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच सीओ अतर्रा को सौंपी है। वायरल हो रहे एक मिनट सात सेकेंड के इस वीडियो में हेड कांस्टेबल वीर सिंह आरोपित राजेंद्र सिंह के घर में पांच सौ रुपये लेकर उसके परिजनों को काम की गारंटी का वादा कर रहा है। वह वीडियो में कहता है कि तुम भी याद करोगे कि हो कोई मिला। इसके बाद हेड कांस्टेबल बोलता है कि जैसे ही न्यायालय खुलेगा मैं बताऊंगा तो अपने भाई...