फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 30 -- कायमगंज(फर्रुखाबाद), संवाददाता। तहसील के एक कर्मचारी का रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कायमगंज तहसील का बताया जा रहा है। इसमें कर्मचारी एक साइन के बदले रुपये लेकर जेब में डालते हुए दिख रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर एक मिनट 59 सेकेंड के वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कर्मचारी अपने कक्ष में कार्य करता नजर आ रहा है। तभी एक व्यक्ति बोलता है कि कागज पर नेक सिग्नेचर मार दें और हम जाएं। कर्मचारी अपने काम में व्यस्त रहता है। कुछ देर बाद वही व्यक्ति फिर से बोलता है। इस बार वह कर्मचारी को कानूनगो संबोधित करते हुए जल्द सिग्नेचर करने की बात कहता है। इसके साथ ही व्यक्ति कागज आगे बढ़ाता है। इस पर कर्मचारी हस्ताक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.