वायरल वीडियो : प्रेमी को बुलाने की जिद पर 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती
उरई, मई 14 -- उरई। संवाददाता। अगर आसिफ ने साथ नहीं रखा तो कूदकर जान दे दूंगी..मुझे उसी के साथ रहना है। यह बातें 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी एक युवती ने कही तो नीचे खड़े लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे और प्रेमी के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरी। युवती के टावर पर चढ़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपने पति से तलाक हो चुका है। यह भी पढ़ें- इटाढ़ी में प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ गई युवती इसके बाद वह शहर निवासी आसिफ अंसारी के संपर्क में आई और दोनों साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि आसिफ ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.