वायरल वीडियो : पोते ने बिना हैंडब्रेक खड़ी की थार, लुढ़की तो ले ली दादी की जान
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। हैंडब्रेक न लगने से अचानक बैक हुई थार ने एक वृद्ध महिला को कुचल डाला। घर का मुख्य गेट बंद करते समय वह बैक होती कार की चपेट में आई और रोड पार कर बाउंड्रीवाल से जा टकराई। आनन-फानन परिजन दौड़े। जब तक अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। कार के कुचलने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अभिषेक कटियार ने बताया कि दो अप्रैल को रात करीब आठ बजे वह अपनी थार से घर पहुंचा। 75 वर्षीय दादी सरला ने गेट खोला तो वह गाड़ी लेकर अंदर चला गया। बिना हैंड ब्रेक लगाए गाड़ी से उतर आया। अचानक गाड़ी ने बैक मार दिया और पीछे की ओर ढलान में जाने लगी। इस बीच गेट बंद कर रहीं दादी को भी अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.