झांसी, जुलाई 16 -- झांसी, संवाददाता। एर्नाकुलम जा रही मंगला लक्षदीप एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान एक युवती ने महिला टीटीई के बाल पकड़ उसे थप्पड़ जड़ दिए। ईएफटी बुक छीन कर उसका टैब भी तोड़ डाला। हंगामा मचने पर कोच में सवार यात्रियों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे साथी टीटीई ने किसी तरह स्थिति संभाली। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जीआरपी झांसी ने रिपोर्ट दर्ज की है।बुधवार को हजरत निजामुद्दीन से चलकर मंगला लक्षद्दीप सुपरफास्ट एक्सप्रेस झांसी आ रही थी। झांसी रेल मंडल की अंजलि प्रजापति बतौर टीटीई ट्रेन में तैनात थीं। यह भी पढ़ें- महिला टीटीई के बाल पकड़कर खीचें, बुक छीनी अंजलि ने बताया कि ग्वालियर सर्किल में वह कोच नंबर एस-2 में टिकट चेक कर रही थीं। नि...