वायरल वीडियो : झांसी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कुर्सी झटक चलते बने शिक्षक विधायक
झांसी, जून 22 -- झांसी, संवाददाता। पं. दीनदयाल सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में माननीयों के बीच 'कुर्सी' की रार खुलेआम दिखी। दरअसल, अपनी कुर्सी पर किसी और को बैठा देख शिक्षक विधायक कुर्सी झटककर चलते बने। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष दूसरी पंक्ति में पड़ी कुर्सी देख नाराज हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट एक दिन बाद रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कुर्सी की रार सुर्खियों में रही। मुख्यमंत्री के मंच पर कुर्सी की खींचतान से जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता..हम वीरांगना झलकारी बाई के वंशज हैं। हमने महारानी की रक्षा के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.