झांसी, अप्रैल 4 -- झांसी, संवाददाता। सकरार क्षेत्र में सेमरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार शाम एक युवती ने घंटेभर तक हंगामा काटा। मोबाइल फोन गुम होने की बात कहते हुए उसने टोल के सभी बैरियर एक-एक कर उखाड़ डाले। इस दौरान टोल कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए अपशब्द भी कहे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हुए तो हड़कंप मच गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में नशे की हालत में दिख रही युवती कभी टोल कर्मचारियों से गाली-गलौज करते तो कभी मोबाइल गुम होने की बात कहते हुए दिख रही है। सूत्रों की मानें तो युवती डांसर है और अपने दोस्त के साथ कार से नौगांव से एक कार्यक्रम के बाद वापस जा रही थी। टोल पर उसने फोन गुम होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बिना ...