कन्नौज, जून 2 -- कन्नौज, संवाददाता। कन्नौज पुलिस की कैदी वैन से एक युवक के उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 22 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक मुस्कुराते हुए कैदी वैन से बाहर आता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह फ्लाइंग किस और हाथ हिला अभिवादन भी कर रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में वायरल वीडियो का संज्ञान ले पुलिस ने युवक को बुलाया और फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया।वायरल वीडियो पाल चौराहे स्थित एक गैरेज का बताया जा रहा है। इसमें कन्नौज पुलिस की कैदियों को लाने-ले जाने वाली वैन से एक युवक का उतरने का अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में युवक वैन का दरवाजा खोलकर बाहर निकलता है और फिर किसी नेता या फिल्मी सितारे की तरह हाथ हिलाते हुए अभिवादन क...