उन्नाव, अप्रैल 8 -- चकलवंशी (उन्नाव), संवाददाता। मियागंज क्षेत्र के अहरा डडिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साफ-सफाई और झाड़ू लगाने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में शिक्षक और एक युवक के बीच नोकझोंक होते भी दिख रही है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।ग्राम पंचायत अहरा डडिया के प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के साफ-सफाई करने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक सात सेकंड और दूसरा दो मिनट तीन सेकंड का। एक में साफ-सफाई, झाड़ू लगाते और दूसरे में शिक्षक और वीडियो बनाने वाले युवक के बीच कहासुनी होते दिख रहा है। वीडियो में शिक्षक युवक को धमकाते हुए कह रहे हैं कि बाहर चलो तुम्हें...