उरई, अप्रैल 16 -- उरई। संवाददाता मदनेपुर गांव में गुरुवार सुबह फिल्म शोले का वह सीन याद आ गया जिसमें अभिनेता (धर्मेंद्र) गांववालों से शादी कराने की जिद लिए पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। यहां भी गांव का एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ग्रामीणों से शादी कराने की बात चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा। करीब दो घंटे तक उसे समझाया गया। इसके बाद वह नीचे उतरा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।कुठौंद क्षेत्र के मदनेपुर गांव निवासी 21 वर्षीय शेर सिंह गुरुवार सुबह अचानक गांव के बाहर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह भी पढ़ें- होटल में प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, तभी धमक पड़े ससुरालीजन, फिर... ऊपर से ही जोर-जोर से चिल्लाकर कहने लगा ...