झांसी, मई 16 -- बरुआसागर (झांसी), संवाददाता। मोहल्ला नई बस्ती में शुक्रवार रात दो साल के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। उसकी पीठ, हाथ और गले के पास काट लिया। चीखने-चिल्लाने पर परिजन घर से बाहर आए तब कुत्ते से भागे। आनन-फानन मासूम को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को इसका खौफनाक वीडियो वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।मोहल्ला नईबस्ती निवासी फरहत अली का दो साल का बेटा हमजा शुक्रवार की देर शाम घर के बाहर गली में खेल रहा था। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खेल रही मासूम को कुत्ते ने किया लहूलुहान तभी दो कुत्तों ने उसपर हमला बोलते हुए गिरा दिया। उसके हाथ, पैर, गले और जांघ में काट लिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर फरहत, उसका भाई द...