झांसी, मई 16 -- झांसी, संवाददाता। सीपरी बाजार क्षेत्र में युवकों ने कार की बोनट पर केक काटने के दौरान हवाई फायर झोंके। खुलेआम दबंगई दिखाते हुए तमंचे लहराए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।शनिवार को 17 सेकेंड का वायरल वीडियो सीपरी बाजार का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक कार की बोनट पर केक काटकर जश्न मना रहे हैं। एक युवक केक काटता दिख रहा है तो वहीं दूसरा युवक तमंचे से फायर कर रहा है। इस दौरान अन्य युवक हाथ उठाकर उसका समर्थन करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इस तरह खुलेआम तमंचे से फायरिंग कर दबंगई करना काननून गलत ह...