वायरल वीडियो :: कन्नौज में मोबाइल में नेटवर्क न आने पर टॉवर पर चढ़ गया युवक
कन्नौज, मई 14 -- तालग्राम (कन्नौज), संवाददाता। नेटवर्क की समस्या से परेशान एक युवक बुधवार शाम मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ गया। यह देख गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर तालग्राम थाने की पुलिस पहुंची और करीब दो घंटे तक उसे समझाती रही। किसी तरह मान-मनौव्वल कर उसे नीचे उतारा गया। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले भी वह इसी टॉवर पर चढ़ गया था। नेटवर्क की समस्या हल न होने पर बुधवार को फिर चढ़ गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सलेमपुर यह भी पढ़ें- नेटवर्क समस्या से परेशान युवक दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ा गांव निवासी आकाश शाक्य ने बताया कि गांव में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद इसका समाधान नहीं हुआ। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.