कन्नौज, मई 13 -- छिबरामऊ (कन्नौज), संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक गैरबिरादरी के युवक से शादी की जिद पर अड़ी 16 वर्षीय किशोरी बिजली के टॉवर पर करीब 100 फीट ऊपर चढ़ गई। करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे से पुलिस और परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने वीडियो कॉल कर युवती को समझाया। पुलिस अधिकारियों के समझाने और प्रेमी के मौके पर पहुंच शादी करने का भरोसा देने पर किशोरी नीचे उतरी। युवती के टॉवर पर चढ़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- भोजपुर : मनपसंद युवती से बात करने और विवाह की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया युवक हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी खुडावा गांव निवासी एक किसान की ...