बिजनौर, जून 9 -- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हरियावाला से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक हथियारों के साथ दबंगता दिखा रहे है। करीब 16 सेकेंड के इस वीडियो में तीन युवक एक कमरे में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके पास देसी बंदूक और पिस्टल जैसे हथियार नजर आ रहे हैं, जबकि मेज पर भी कई हथियार रखे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- वायरल वीडियोः युवक कर रहे हथियारों का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव हरियावाला का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक हरियावाला व सराय डूडंबर के बताए जा रहे है। वीडियो में तीनों युवक पूरी टशन में दिखाई दे रहे हैं। वे ह...