उरई, मई 25 -- कोंच(उरई)। संवाददाता कोंच तहसील परिसर से मानसिक विक्षिप्त युवक को दो होमगार्ड जवानों के बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक को पीटने वाले होमगार्ड जवान नायब तहसीलदार की सुरक्षा में तैनात हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 54 सेकेंड के इस वीडियो में दो होमगार्ड जवानों ने मानसिक विक्षिप्त युवक को जमीन पर गिराकर पहले 15 थप्पड़ और लात मारी। इसके बाद भी जब वह काबू में नहीं आया तो उसके बाल खींचे और फिर टांग ले गए। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।यह वीडियो वायरल होने के बाद दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। इसमें तहसील परिसर में लगे आरओ वाटर कूलर के पास दो होमगार्ड जवान एक युवक की बेरहमी से पीट रहे...