गोंडा, जून 27 -- मेहनौन (गोंडा), संवाददाता। इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के दौरान फरसा लेकर एक युवक के हमलावर होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, हिन्दुस्तान किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में फरसा लेकर लोगों को धमकाते हुए हमला करने के लिए दौड़ता दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे पकड़कर किसी तरह अलग किया, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो दिन पहले जगदीशपुर वृंदावन गांव का है। तेलियानी पाठक बैरागीजोत निवासी विजय कुमार शुक्ल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार को अपनी बुआ के घर जगदीशपुर वृंदावन गए थे। आरोप है कि वहां पुरानी रंजिश को लेकर सूबेदार, राम रंग और दिनेश कुमार ने लाठी-डंडों से उनकी पिट...