हापुड़, फरवरी 22 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के फ्रीगंज रोड पर बैंड के आगे डांस कर रही युवतियों से कुछ युवकों ने अभद्रता कर दी। युवतियों की शिकायत पर दूल्हे पक्ष ने विरोध किया, तो मारपीट की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिला बुलंदशहर से शनिवार रात एक बारात फ्रीगंज रोड पर आई थी। चढ़त के दौरान युवतियां बैंड के आगे डांस कर रही थीं। जिसके बाद कुछ युवक वहां पहुंचे और उनसे अभद्रता करना शुरू कर दिया। युवतियों के विरोध करने पर भी युवक नहीं माने, जिसके बाद उन्होंने अपने परिजन से मामले की शिकायत की। जब परिजन ने युवकों को चेतावनी दी, तो युवक आगबबूला हो गए और दूल्हे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। युवकों ने पुलिस की मौजूदगी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.