बांदा, मार्च 14 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों रुपये खर्च होने के दावों के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलते कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 10 मार्च के बताए जा रहे हैं। इन वीडियो में स्वास्थ्यकर्मी टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि इससे पहले भी सीएचसी में कई बार जनरेटर खराब होने की समस्या सामने आ चुकी है।वायरल वीडियो में एक मरीज स्ट्रेचर पर लेटा है। इस दौरान टार्च की रोशनी में स्वास्थ्य कर्मी उसे देख रहे हैं। एमओआईसी विकास का कहना है कि सात मार्च को जनरेटर में दिक्कत आई थी, जिसे ठीक करा दिया गया था। नौ मार्च को जनरेटर दोबारा से लोड नहीं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.