औरैया, अप्रैल 30 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना कुदरकोट क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। परिजनों के अनुसार, 20 अप्रैल को बालक गांव के बाग में गया था, जहां आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने उसे पकड़कर जबरन कुकर्म किया। घटना के बाद से बालक की तबीयत बिगड़ गई, जिसका कई दिनों से इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि पूछने पर बालक ने पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तला...