अलीगढ़, जुलाई 7 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। थाना रोरावर की रोरावर चौकी में तैनात दरोगा पर पीड़ित ने टांग तोड़कर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोमवार को पीड़ित ने मामले में एसएसपी से शिकायत की। पीड़ित शाहजमाल निवासी दुलारे के अनुसार उसके द्वारा क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक घटना की पैरवी की जा रही है। जिसमें एक पिता पर ही अपनी बेटी की हत्या कर शव दफनाने का आरोप है। इस मामले में डीआईजी से भी शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद से लगातार धमकियां मिल रही हैं। यह भी पढ़ें- आरपीएफ दारोगा का जंक्शन पर वेंडर से मारपीट का वीडियो वायरल आरोप है कि रविवार को शाम करीब पांच बजे पुलिस चौकी रोरावर दरोगा विनीत कुमार दो पुलिस वालों के साथ बैठे हुए थे। चौकी में बुलाकर दरोगा ने धमकी द...