चित्रकूट, मार्च 6 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी स्थित स्कूल में प्रधानाध्यापिका का छात्राओं से फुट मसाज कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्राथमिक विद्यालय नया बाजार का बताया जा रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 21 सेकेंड के वीडियो में एक महिला कक्ष के भीतर फर्श पर चटाई पर लेटी है। यह महिला स्कूल की प्रधानाध्यापिका मधु राय बताई जा रही हैं। वीडियो में दिख रहा है प्रधानाध्यापिका आराम से मोबाइल चला रही हैं, जबकि कक्षा में मौजूद छात्राओं में से एक पैरों से उनकी कमर दबा रही है। शुक...