उरई, मई 8 -- कदौरा(उरई), संवाददाता। छेड़खानी के मुकदमे में जमानत पर छूटे युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने यमुना में कूदने की बात कही है। वीडियो का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मचा है। लापता युवक की खोजबीन में पुलिस ने तीन टीमें गठित कर दी हैं। वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि एक महिला ने पहले मुझे इशारे से बुलाया और फिर थप्पड़ मारे। छेड़छाड़ का मुकदमा भी लिखा दिया। अब मुकदमा खत्म करने के नाम पर दरोगा मुझसे आठ लाख रुपये मांग रहा है... मैं यमुना में कूदकर जान देने जा रहा हूं। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में युवक ने यह भी कहा कि न ही उसपर कोई कर्ज है और न ही कोई लड़की का चक्कर है। मेरी बहन की शादी होने वाली है और मुझे बदनाम कर दिया गया है। युवक वायरल वीडियो में बोल रहा है कि...