अमरोहा, अप्रैल 7 -- तेजी से करवट बदलते मौसम में बीमारियों के बढ़ते ग्राफ के बीच अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ नजर आई। अस्पताल के बेड मरीजों से पहले ही भरे हुए हैं। बदलते मौसम के असर से सरकारी-निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम, नजला, बुखार, एलर्जी, दमा, आंखों और फेंफड़ों में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा वायरल बुखार के हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में फीवर डेस्क पर सुबह बुखार के दर्जनों मरीज इलाज कराने आए। तेज बुखार के साथ सिर, शरीर, जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी महसूस होने पर लोग इलाज कराने आ रहे हैं। गंभीर हालत के मरीजों को अस्पताल के वार्डों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उधर, शहर सीएचसी की ओपीडी में भी मौसमी और संक्रमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.