औरैया, अप्रैल 13 -- औरैया/अछल्दा, संवाददाता। जनपद में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। औरैया के 50 बेड अस्पताल समेत अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सोमवार को अछल्दा सीएचसी में दोपहर तक ही ओपीडी 145 के पार पहुंच गई, जिससे अस्पतालों में भीड़ का दबाव साफ नजर आया। अस्पतालों में सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि और मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस बदलाव से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सीएचसी अछल्दा में तैनात डॉक्टर अंजली शुक्ला ने बताया कि तेज धूप और लू के चलते शरीर की रोग प्रतिरोधक ...