वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ रही संख्या, अस्पताल में भीड़
बुलंदशहर, अगस्त 29 -- मौसम में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव और उमस के चलते जनपद में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। शनिवार को जैसे ही जिला अस्पताल खुला, वहां मरीजों की लंबी लाइन। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण कक्ष तक मरीजों की भीड़ देखने को मिलीं। शनिवार को ओपीडी में कुल 1695 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक संख्या वायरल बुखार, सूखी खांसी, सर्दी-जुकाम और पेट में इंफेक्शन (उल्टी-दस्त) से पीड़ित मरीजों की रही। इसके अलावा मौसम में बदलाव के कारण त्वचा संबंधी एलर्जी के मरीज भी बड़ी संख्या में परामर्श लेने पहुंचे। डॉक्टरों ने सभी मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जरूरी दवाएं दीं और बचाव के टिप्स बताए। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएमओ ने जारी की गाइडलाइन मौसमी बीमारियों के बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.