वायरल बुखार की चपेट में आ रहे लोग, बरतें सावधानी
पूर्णिया, अगस्त 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पल पल बदलते मौसम की चपेट से वायरल बुखार की परेशानी आ रही है। यह परेशानी लम्बे समय तक यानी एक सप्ताह तक सता रही है। चिकित्सक बता रहे हैं कि वायरल बुखार में घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें सिमटोमेटिक रूप में उपचार चलती है। इसमें बुखार उतरने में कुछ समय जरूर ले रहा है। ऐसे में इस तरह की परेशानी यदि सता रही है तो एक बार चिकित्सक की सलाह जरूर लेना चाहिए। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर में ऐसे परेशानी लिए लगभग आने वाले रोगियों में आधे में वायरल की चपेट में आने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे लोगों को सर्दी खांसी और बुखार की परेशानी रहती है। यह परेशानी बच्चों से लेकर बड़े तक में हो रही है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम प्रकाश बताते हैं कि इन दिनों मौसम के बदले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.