मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- मौसम में एक झटके से हो रहे बदलाव का असर वायरल बुखार के मामले बढ़ने के तौर पर सामने आ रहा है। वायरल बुखार से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीजों के शरीर का तापमान 106 डिग्री फार्नेहाइट और इससे भी अधिक पहुंच रहा है। जिसे लेकर चिकित्सकों ने विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरादाबाद शाखा के अध्यक्ष डॉ.सीपी सिंह ने बताया कि वायरल बुखार में शरीर का तापमान काफी अधिक हो जाना मौसम काफी अधिक गर्म हो जाने की वजह से हो रहा है। यह हाइग्रेड फीवर की स्थिति है जिसमें शरीर के तापमान को नियंत्रित और कम करने के लिए बुखार से पीड़ित मरीज के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखना बहुत जरूरी है। यह भी पढ़ें- Heatwave Alert: लू लगने से बीमार नहीं होना तो ये 8 आदतें अपनाएं, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे फिजीशियन डॉ. विजय...