वायरल बुखार, हाईपरटेंशन व खांसी-जुकाम के मरीजों की भीड़
कौशाम्बी, अगस्त 9 -- जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में वायरल बुखार, हाईपरटेंशन और शुगर के मरीजों की भीड़ रही। इस दौरान सभी केंद्रों में 996 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि, जांच में गंभीर मिले तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ केंद्र और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले को सफल बनाने के लिए जिले के सभी नोडल अधिकारी, अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने पीएचसी, शमशाबाद एवं सेलरहा पश्चिम का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: आरोग्य मेला में पहुंचे 1832 मरीज, दवा के साथ मिला सुझाव वहीं, डिप्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.