रामपुर, अक्टूबर 11 -- मौसम में बदलाव होने से वायरल बुखार, खांसी और जुकाम की समस्या बढ़ गई है। इन दिनों सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में सर्वाधिक मरीज इसी समस्या के सामने आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ है। चिकित्सकों के कक्ष से लेकर पर्चा काउंटर, सीटी स्कैन और पैथोलाजी लैब के बाहर मरीजों की लाइन लगी है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बिल्कुल परिवर्तित हो चुका है। सुबह व शाम के समय में सर्द माहौल है। ऐसे मौसम में लोग अपना खानपान नहीं सुधार रहे हैं, इसीलिए बीमार पड़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.