एटा, मई 14 -- गुरुवार को मेडिसिन ओपीडी में लगभग 450 से 500 रोगियों ने पहुंचकर उपचार को चिकित्सको से परामर्श दिया। ओपीडी में मौजूद चिकित्सक ने बताया कि इन दिनों वायरल फीवर के रोगियों में प्लेटलेटस डाउन हो रही है। प्लेटलेटस डाउन वाले रोगियों की संख्या 45 से 50 तक रहती है। उन्होंने बताया कि इस तरह के मरीजों की वह डेंगू, मलेरिया की जांच करा रहे है। जांच में कोई मरीज पॉजिटिव नहीं निकल रहे हैं। इनमें से गंभीर रोगियों को उपचार के लिए वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। समुचित उपचार एवं देखभाल का लाभ मिल सके। चिकित्सक ने बताया कि इसके अलावा ओपीडी में सांस लेने में दिक्कत, पेट दर्द, डायरिया के रोगियों की संख्या अधिक रहती है। जिनको जांच कर उपचार के लिए परामर्श दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...