लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- जिला अस्पताल की ओपीडी में 200 से अधिक वायरल बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने पर ब्लड जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने पर मेडिकल वार्ड आरक्षित किया जाएगा। अभी तक जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 30 से 40 मरीजों की डेंगू, मलेरिया और 50 से 60 टाइफाइड की जांच की जा रही है। इसे बढ़ाकर अब 40 से 80 तक किया जाएगा। सोमवार को ओपीडी में 248 वायरल बुखार के मरीजों ने परामर्श लिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 1200 प्राथमिक इलाज कराने के लिए आ रहे हैं । इनमें वायरल बुखार के मरीज भी शामिल रहते हैं। जिनकी संख्या पिछले सप्ताह से बढ़ने लगी है। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में ब्लड जांच का दायरा...