नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Rs.500 और Rs.1000 के पुराने नोट के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि RBI ने पुराने Rs.500 और Rs.1000 के नोट बदलने की नई सुविधा शुरू कर दी है। PIB Fact Check ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरों की Fact Check टीम ने साफ किया है कि यह दावा पूरी तरह फेक है। न तो RBI ने ऐसा कोई नया नियम जारी किया है और न ही पुराने नोट बदलने के लिए कोई विंडो दोबारा खोली गई है।RBI ने कोई नई घोषणा नहीं की है RBI की ओर से हाल के समय में ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है जिसमें आम लोगों को पुराने Rs.500 और Rs.1000 के नोट बदलने की अनुमति दी गई हो। इसलिए इस तरह के मैसेज, व्हाट्सऐप फॉरवर्ड या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा करना गलत होगा। सही जानकारी के लिए हमेशा RBI की आधिकारिक वेबसाइट या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.