उरई, अक्टूबर 6 -- उरई। संवाददाता उरई की सदर तहसील में तैनात एसडीएम न्यायिक आईएएस रिंकू सिंह राही की एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि कल से आधा वेतन मिलने का चौथा महीना शुरू हो जाएगा। देखते हैं, वेतन के बराबर कार्य मिलने के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा। उनकी इस पोस्ट ने एक बार फिर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसी किसी वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।रिंकू सिंह ने पोस्ट में आगे लिखा, हालांकि क्या अन्य आय वाले, जिनके लिए वेतन का कोई विशेष महत्व ही नहीं है, कभी आधे वेतन का दर्द समझ पाएंगे? मुझसे तो बस यही कहा जाता है- किसने मना किया है? उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि नो वर्क नो पे लेस वर्क लेस पे जैसे सिद्धांत तो किताबों में लिखने और दूसरों पर लागू करने के लिए होते ह...