नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में भारतीय सेना ने बीती रात लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, मारे गए इस पाकिस्तानी आतंकी का नाम मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा था। अब तक सामने आई जानकारी के मुकाबिक, आतंकी मूसा काफी सालों तक पाकिस्तानी सेना में काम कर चुका है और सेना छोड़ने के बाद वो लश्कर में शामिल हो गया था। वहीं इस आतंकी के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों की एक तस्वीर फिर से वायरल हो रही है। इन चारों आतंकियों को भारतीय सेना ने अब ठिकाने लगा दिया है। पिछले साल पहलगाम हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। जंगल के इलाके में हथियारों के साथ खड़े ये चारों आतंकी कश्मीर में पाकिस्तान के पाले हुए आतंकवाद का चेहरा बन गए थे। जिसमें मूसा के साथ ही साथ ...