बदायूं, जून 22 -- जमीन कब्जे और मारपीट के विवाद के बीच वायरल हुई एक ऑडियो ने इलाके में नई हलचल पैदा कर दी है। ऑडियो में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताने के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारियों गौकशी कर पुलिस को फंसाने का ऑडियो वायरल हो रहा है। विवाद के चलते गांव में दो पक्ष आमने-सामने हैं, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव का है। गांव के एक किसान ने अपनी पैतृक एक एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद गांव के दो गुटों के बीच तनातनी बढ़ गई और कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मारपीट के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया है। जमीन विवाद और कार्रवाई को लेकर गांव...