उन्नाव, फरवरी 10 -- मोहान। हसनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बारा बुजुर्ग में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके छह दिन बाद सचिव शिल्पी यादव को जिला मुख्यलाय कार्यालय सम्बद्ध किया गया। वायरल ऑडियो में ग्राम पंचायत अधिकारी कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि डीपीआरओ, बीडीओ, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारियों को चंदा दिया जाता है। बीडीओ निशा सागर विश्वकर्मा ने विभागीय शीर्ष अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचातय अधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...