पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।चार दिन पूर्व मोहनपुर थाना के एसआई राजीव सिंह का कथित तौर पर गाली- गलौज करता एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर मोहनपुर गांव के युवक गुलशन कुमार ने विभिन्न पदाधिकारियों को आवेदन दिया था। उसने आरोप लगाया गया था कि पारिवारिक मामले में थाना में दिए गए आवेदन में समझौता करने के लिए एसआई दबाव डाल रहे थे। इसी क्रम में एसआई ने उसे थाना बुलाकर भद्दी- भद्दी गालियां दी। जिसका उसने एक ऑडियो क्लिप बना लिया था। धमदाहा के एसडीपीओ ने मामले की जांच का जिम्मा इंस्पेक्टर को सौंपा है। एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी ने बताया कि जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...