दरभंगा, मई 23 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने वायरल ऑडियो के मामले में सिमरी थाने में कार्यरत पुअनि ज्योति कुमारी को निलंबित कर दिया है। सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन के जांच प्रतिवेदन के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। जांच में पुष्टि की गई कि वायरल ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज सिमरी थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक ज्योति कुमारी की है। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़े लड़की अपहरण मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच की गयी। एसएसपी कार्यालय से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियुक्त को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए पैसे के लेन-देन से जुड़ा ऑडियो वायरल हुआ था। यह भी पढ़ें- यूपी के एक जिले में पुलिस वालों की शामत, सात महीने में 400 पर ऐक्शन, 105 सस्पेंड, 110 ...