फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 16 -- कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक ऑडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यह ऑडियो कायमगंज कोतवाली के दरोगा और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है। इसमें दरोगा कहता है कि 20 क्वार्टर चाहिए दारू वाले, एक को बंद करना है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो मिनट और 56 सेकेंड के इस ऑडियो में दरोगा एक हिस्ट्रीशीटर से टीन शेड लगवाने और खाई खोदने पर केस की बात कहता है। जब सामने से व्यक्ति इससे मना करता है तो दरोगा कहता है मैं शाम को आऊंगा। इसके बाद दरोगा कहता है कि एक काम था, कर दोगे। हिस्ट्रीशीटर के हामी भरने पर दरोगा कहता है कि हमें 20 क्वार्टर चाहिए दारू वाले, एक को बंद करना है। भि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.