गंगापार, फरवरी 3 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। ठंड में बदलते मौसम के चलते रोगियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। इस मौसम में सर्दी खांसी तथा वायरल इंफेक्शन वह अस्थमा के रोगियों में सर्वाधिक इजाफा देखा जा रहा है। मंगलवार के दिन हंडिया सीएचसी में 212 रोगियों के ओपीडी में सर्वाधिक 75 रोगी वायरल इंफेक्शन से ग्रसित होकर इलाज करने पहुंचे। इस मौसम में लोगों को खुद अपना बचाव करने की जरूरत है। अधीक्षक डॉक्टर आनंद सिंह ने बताया कल 212 रोगियों की ओपीडी रही जिसमें सर्वाधिक लोग वायरल इंफेक्शन से ग्रसित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...